लड़कियों के 111 इस्लामिक नाम, माना के साथ:




लड़कियों के 111 इस्लामिक नाम, माना के साथ: محمد کونین صدیقی کٹیہاری | محمد اویس العطاری المصباحی




लड़कियों के 111 इस्लामिक नाम, माना के साथ:


بِسْمِ اللہِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِیْمِ

--------------------------------::::::::::::::--------------------------::::::::::::::::::--------------------------------------


[नाम] [मतलब]

1. आमिना: मुत्म‌इन और बे ख़ौफ़।


2. ह़लीमा: बुर्दबार।


3. ख़दीजा: वक़्त से पहले पैदा होने वाली बच्ची।


4. सौदह:
स्याह रंगत वाली।


5. आ़इशा: ख़ुशह़ाल।


6. ह़फ्सा़: ख़ूबसूरत।


7. उम्मे सलमा: ऐतिराफ करने वाली की माँ।


8. उम्मे हा़बीबा: मह़बूब हस्ती की माँ।


9. ज़ैनब: एक ह़सीन ख़ुश्बूदार पौधा।


10. मैमूना: बरकत वाली।


11. उम्मे कुल्स़ूम: पुर गोश्त चेहरे वाली की माँ।


12. फातिमा: आतिशे जहन्नुम से छुड़ाने वाली।


13. मारिया: गोरी और चमक दमक वाली।


14. रेहाना: एक ख़ुश्बूदार पौधा।


15. नफीसा: पाक और साफ।


16. उमामा: इरादा करने वाली।


17. आसिया: सुतून।


18. अरवा:ह़सीन और जमील।


19. असमा: निशानी, अ़लामत।


20. रुक़य्या: तरक़्क़ी करने वाली।


21. बरीरा: एक दरख़्त का फल।


22. बुसरा: कोंपल।


23. बशीरा: ख़ुशख़बरी देने वाली।



24. जमीला: ह़सीन, ख़ूबसूरत



25. ह़बीबा: प्यारी।



26. ह़रमला: छोटी पोशाक।



27. खौ़ला: हिरनी, ख़ूबसूरत।


28. खै़रा: ‌ आला और मुम्ताज़ ख़ातून।


29. रबाब: सफेद बादल।


30. रुज़ैना: अ़क़्लमन्द और पारसा औरत।


31. रमला: ज़मीन का बुलन्द ह़िस्सा।


32. ज़ुरैना: ‌‌ सुनहरी।


33. साइरा: सैर करने वाली।


34. सुअ़दा: मुबारक, ख़ुशबख़्ती।


35. सलमा: आफात वग़ैरह से महफ़ूज़।


36. सुमय्या: अ़लामत।


37. सुम्बुल: ‌‌‌ एक क़िस्म की ख़ुश्बूदार घास।


38. सीमा: निशान‌ वाली।


39. शिफा: तन्दरुस्ती, सेह़्ह़त।



40. आ़तिका: बहुत ख़ुश्बू मलने वाली।


41. आ़तिफ़ा: मेहरबानी करने वाली।


42. अ़फरा: कम रफ्तार।



43. अ़क़ीला: अ़क़ल वाली, समझदार।



44. अ़तिय्या: इन्आ़म दी हुई चीज़।


45. फारिआ: लम्बे बालों वाली।



46. क़िर्साफा: तेज़ रफ्तार चीज़, घूमने वाली चीज़।



47. कु़र्रतुल ऐ़न: आँखों की ठन्डक।



48. कब्शा: ह़िफाज़त का काम अन्जाम देने वाली।



49. करीमा: मुअ़ज़्ज़ ख़ातून।



50. लुबाबा: हर चीज़ का ख़ालिस और बेहतरीन ह़िस्सा।


51. लुबना: ‌‍‌ ख़ुश्बूदार, ख़ूबसूरत ख़ातून


52. मुआ़ज़ा: पनाह गाह।


53. नसीबा: ह़सबो नसब में मशहूर शरीफ ख़ातून।



54. अनीक़ा: ख़ुश आयन्द, ख़ूब।



55. बर्दा: कनीज़, बान्दी।


56. बिल्क़ीस: मलिक ए स़बा का नाम‌, इस्लाम क़ुबूल करने के बाद ह़ज़रते सुलैमान عليه السلام की ज़ौजा बनीं।



57. तहि़य्या: सलाम, सलामी, तहि़य्या बिन्ते सलमान, आ़लिमा ख़ातून जिन्हें लाख से ज़ाइद ह़दीसें याद थीं।  ‌‌



58. जबला: ‌ ‌‌‌‌ ‍‍ क़ौम की सरदार, आ़लिमा, साबित क़दम।



59. ह़नीफ़ा: दीन में सच्ची।



60. ह़व्वा: ज़िन्दगी, ह़ज़रते आदम عليه السلام की बीवी का नाम।



61. राबिआ़: चौथी, शफक़त करने वाली, एक मशहूर वलिय्या‌ ख़ातून ह़ज़रते राबिआ़ बसरिय्या رحمة الله عليها ।


62. रईसा: दौलतमंद।



63. ज़ुब्दा: ‌‌‌‌‌ किसी चीज़ का बेहतरीन ह़िस्सा, बरग़ुज़ीदा, मशहूर बुज़ुर्ग ह़ज़रते बिशर ह़ाफी رحمة الله عليه की बहन का नाम।


64. ज़ज्ला: लोगों की आवाज़।



65. सारा: सरदार, शरीफ, मुअ़ज़्ज़्ज़, ह़ज़रते इबराहीम عليه السلام की ज़ौजा का नाम।



66. सारिया: रात में चलने वाली, ह़ज़रते आ़इशा رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْهَا की सहेली थीं।



67. सिदरा: बेरी का दरख़्त, ह़ज़रते फारूक़े आज़म رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की बहू का नाम।



68. सफीना: नाव, राविया ह़दीस ह़ज़रते सफीना बिन्ते शैबा رَحْمَةُ اللہِ تَعَالٰی عَلَیْها ।



69. सकीना: सुकून, इत्मीनान।



70. सनिय्या: रोशन, बुलन्द रुतबा।



71. शमसा: रोशनदान, एक ताबिय्या ख़ातून जो ह़ज़रते ह़सन बिन अ़ली رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ के हाथ पर इस्लाम लायीं।



72. सुवैदा: ‌‌ सरदार, सह़ाबिये रसूल ह़ज़रते जाबिर رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की बेटी का नाम।



73. शअ़वाना: घने बिखरे हुए बाल, एक बुज़ुर्ग ख़ातून का नाम।



74. सुग़रा: छोटी, इमामे आ़ली मक़ाम इमामे ह़ुसैन رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की बेटी का नाम।



75. सफूरा: ह़ज़रते सय्यिदुना शुऐब عليه السلام की बेटी और ह़ज़रते सय्यिदुना मूसा عليه السلام की ज़ौजा का नाम।



76. त़ाफिया: अगूँर के गुच्छे में नुमांया और उभरा हुआ दाना।



77. त़य्यिबा: उ़म्दा, पाक।



78. ह़म्मादा: ह़म्द करने वाली, शुक्र करने वाली, ह़ज़रते इमामे मालिक رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की बेटी का नाम।



79. आ़लिया: हर चीज़ का बुलन्द हि़स्सा।



80. अ़ब्दा: बन्दी, ह़ज़रते सय्यिदुना अबू बकर सिद्दीक़ رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की पोती का नाम।



81. अ़जरदा: तेज़ और सख़्त, बसरा की एक इ़बादत गुज़ार ख़ातून का नाम।


82. अ़ज़ीज़ा: मह़बूब, क़रीबी रिश्तेदार।



83. ग़ज़िय्या: इरादा करने वाली, ह़ज़रते सय्यिदुना जाबिर رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की बेटी का नाम।



84. फसीला: ‌‌ खजूर की क़लम, ह़ज़रते सय्यिदुना वाषिला बिन असक़अ़ رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की बेटी का नाम।



85. क़ुरैबा: क़राबत वाली, ह़ज़रते सय्यिदुना अबू बकर सिद्दीक़ رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की पोती का नाम।



86. माजिदा: क़ाबिले ताज़ीम, सख़ी।


87. मरजाना: मूगाँ, मोती, ह़ज़रते सय्यिदुना अ़लक़मा رَحْمَۃُ اللہِ تَعَالٰی عَلَیْہِ की वालिदा का नाम, ताबइ़या हैं।



88. मरयम: इ़बादत गुज़ार ख़ातून, ह़ज़रते सय्यिदुना ई़सा عليه السلام की वालिदा मोह़तरमा का नाम।



89. मुनीबा: तौबा करने वाली फरमां बरदार ख़ातून।



90. मुनीफा: ह़सीन और ख़ुश क़ामत औरत।


91. हाला: चाँद के चारों अत़राफ का रोशन दायरा, ह़ज़रते सय्यिदुना ह़मज़ा رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُ की वालिदा का नाम



92. नुदबा: फसीह़ कलाम करने वाली



93. वजीहा: ख़ूबसूरत।



94. हाजिरा: ‌‌‌ निहायत गरम दोपहर का वक़्त, ह़ज़रते सय्यिदुना इस्माईल عليه السلام की वालिदा का नाम।



95. यास्मीन: चमेली का फूल।


96. इरम: एक क़ौल के मुताबिक़ जन्नत का नाम।


97. अक़्सा: बहुत दूर, मुल्के शाम में ह़ज़रते सय्यिदुना दाऊद عليه السلام की बनाई हुई मस्जिद बैतुल मुक़द्दस का नाम।



98. बतूल: सय्यिदा फात़िमा رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْها का लक़ब।



99. तसनीम: जन्नत की एक नहर का नाम।


100. ह़रमैन: मक्का मुअ़ज़्ज़मा और मदीना मुनव्वरा दोनों को ह़रमैन कहते हैं।



101. ह़रीम: घर की चार दीवारी।


102. ज़हरा: रोशन और सफेद चेहरे वाली, बीवी फात़िमा رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْها का लक़ब।


103. ज़ैतून: एक मशहूर दरख़्त का नाम जिसका ज़िक्र क़ुराने पाक में है।


104. सादिया: शीराज़ के मुज़ाफात में वो मक़ाम जहाँ शेख़ सअ़दी शीराज़ी رَحْمَۃُ اللہِ تَعَالٰی عَلَیْہِ का मज़ार है।


105. सिद्दीक़ा: निहायत सच्ची, ह़ज़रते सय्यिदतुना आ़इशा सिद्दीक़ा, ह़ज़रते सय्यिदतुना मरयम‌ رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہُما का लक़ब।


106. ता़हिरा: पाक, ह़ज़रते सय्यिदतुना आ़इशा सि़द्दीक़ा رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہا का लक़ब।


107. त़ूबा: ख़ुश ख़बरी, एक क़ौल के मुताबिक़ जन्नत का नाम, दूसरे क़ौल के मुताबिक़ जन्नत में एक दरख़्त का नाम।


108. अ़ज़रा: क्वाँरी, ह़ज़रते सय्यिदतुना मरयम رَضِیَ اللہُ تَعَالٰی عَنْہا का लक़ब।


109. कौषर: बहिश्त की एक नहर, क़ुराने पाक की एक सूरत का नाम।


110. षौबिया: रुजू करने वाली।


111. स़फिय्या: चुनी हुई।


[📒:नाम रखने के अह़काम, पेज नंबर:146-157, मजलिसुल मदीनतुल इ़ल्मिया दावते इस्लामी]




✒️मोह़म्मद उवैस अ़त्तारी मिस्बाह़ी।



और पढ़ें👇🏻

आशना नाम रखना कैसा है





Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.