بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ

خوش آمدید

Sada e Qalb
The voice of our heart
آپ کی آمد ہمارے لیے باعثِ مسرت ہے
Sada e Qalb
The Voice of our heart

Sada E Qalb

صداۓ قلب
مؤسس: محمد کونین الصدیقی المصباحی
کسی اچھی اور معیاری تحریر کا مطالعہ انسان سے انسانیت تک کا ایک مکمل سفر ہے، ذوقِ مطالعہ اور شوقِ تحریر انسانی فکرونظرکو معراج کی آخری سرحد تک پہنچانے کا مؤثر ترین ذریعہ ہے،آئیں مطالعے کے اس سفر میں قدم قدم ساتھ چلتے ہیں۔

दिमाग को तेज और कमज़ोर करने वाली चीजें







दिमाग को तेज और कमज़ोर करने वाली चीजें 



بِسْمِ اللہِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِیْمِ


◆ــــــــــــــــــــ۩۞۩ـــــــــــــــــــــ◆




अरबी का ‌मशहूर मक़ूला है ﴾آفة العلم النسيان﴿ यानी इ़ल्म की आफत भूलना है। कुछ चीजों से दिमाग़ तेज़ होता है और कुछ चीजों से दिमाग़ कमजो़र होता है*



लिहाज़ा पहले दिमाग़ तेज़ करने वाली चीजों को जि़क्र किया जाता है:-


★ क़ुराने पाक की तिलावत करना। ★दूरूद शरीफ पढ़ना। ★ मेह़नत और पाबंदी करना। ★ कम खाना। ★ नमाज़े तहज्जुद अदा करना। ★ मिस्वाक करना। ★ शहद का इस्तेमाल करना। ★ नहार मुँह किशमिश खाना। ★ मीठे अनार खाना। ★ लोबान इस्तेमाल करना। ★ सर के पिछले हि़स्से के बाल मूँडना। ★ दूध के साथ रोटी खाना। ★ इ़मामा शरीफ बाँधना। ★ दोपहर में सोना। ★ मेहन्दी से ख़िज़ाब करना। ★ फुजू़ल गोई से बचना। ★ सालीही़न की सोह़बत इख्ति़यार करना। ★ उ़लमा की मजलिस में हा़ज़िर होना। ★ उन चीजों का खाना जो बलगम और दीगर रुतूबात को कम करती हैं।

[Refrence:الحث على حفظ العلم، صفحة:24 & تعليم المتعلم طريق التعلم، صفحة:85-87 & إحياء العلوم، كتاب الآداب الأكل، جلد:2، صفحة:27 & شرح بخاري لإبن بطال، 9/89]




भूलने के कई असबाब हैं जिन में एक बड़ी वजह गुनाह भी है।


 चुनानचे मशहूर मकू़ला है ﴾النسيان من العصيان﴿ यानी भूलना गुनाह से होता है याद रहे! याद की हुई चीजों का भूल जाना दिमागी़ बीमारियों में से है। ये आ़मतौर पर सर्द तर मिज़ाज की ख़राबी की वजह से होता है। अगर ये रुतूबत की वजह से हो तो ऐसा शख़्स दिमाग पर नक़्श चीज़ को याद नहीं रख सकता और अगर खुश्की की वजह से हो तो वो माज़ी(past) की बातों को याद रखता हूँ लेकिन हा़लिया वाक़िआ़त को नहीं। अब उन चीजों का जिक्र किया जाता है जिन से दिमाग़ कमज़ोर और निस्यान (यानी भूलना) होता है:-




★ गुनाह(भूलने की सब से बड़ी वजह गुनाह ही है) ★ बद निगाही। ★ ज़बान का ग़लत इस्तेमाल। ★ गाने बाजे सुनना। ★ दो ऊँटों के दरमियान चलना। ★ मुसल्सल(continue) बहते पानी में देखना और उस में पेशाब करना। ★ सूली चढ़े को देखना। क़ब्रों की तख्तियाँ पढ़ना। ★ जूएँ मारे बिगै़र फेंकना। ★ ज़्यादा फ़िक्र करना। ★ गर्दन के पिछले हि़स्से में पछने लगवाना। ★ सब्ज़ धनियाँ खाना। ★ खट्टा सेब खाना।★ चूहे का जूठा खाना। ★ दुनिया से मुहब्बत रखना। ★ ठंडा पानी ज़्यादा पीना। ★ सिरका और तमाम खट्टी चीज़े खाना। ★ कच्ची प्याज़ खाना। ★ नीम उबला (half boil) अंडा खाना। ★ नंगे जिस्म सोना। ★ ज़्यादा सोना। ★ ज़्यादा हँसना और कहकहा लगाना। ★ उल्टे हाथ से खाना। ★ नाखू़न बढ़ाना। ★ चलते वक़्त मोबाइल इस्तेमाल करना। ★ दामन और आँचल से हाथ मुँह साफ़ करना। ★ गु़लाब के तिनके से दाँतों का खि़लाल करना। ★ शलवार या इ़मामे को तकिया बनाना। ★ इ़मामा बैठ कर बांधना और शलवार खड़े हो कर पहनना। ★ बलग़म पैदा करने वाली अशया का इस्तेमाल करना। ★ फ़क़ीर ने बाज हजरात से सुना है कि ज़्यादा रील्ज़ देखने से सोचने की क़ुव्वत कम हो जाती है।

[Refrence:الحث على حفظ العلم،صفحة:24 & تعليم المتعلم،صفحة:87 & حافظہ کیسے مضبوط ہو،صفحہ:169-182]




अल्लाह पाक हम सब को इस पर करने की तौफीक अता फरमाये , हमारे अज़हान को कुशादा और मुनव्वर फरमाये आमीन।




तालिबे दुआ़: मुह़म्मद उवैस अ़त्तारी


------------------------------------------------------------

जब मन भ्रष्ट हो जाता है, तो लोग, चाहे वे पुरुष हों या महिलाएं, इस विषय का अध्ययन करने के लिए अपना धर्म बदल लेते हैं। पढ़ने के लिए 


👉यहां क्लिक करें 👈

0 Response to "दिमाग को तेज और कमज़ोर करने वाली चीजें "

Post a Comment

Article Top Ads

Central Ads Article 1

Middle Ads Article 2

Article Bottom Ads

-->